Xiaomi Mix Flip: चीन की टेक कंपनी Xiaomi बहुत जल्द अपना पहला क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लांच करेगा। कंपनी ने अभी हाल ही में फाउंडर और सीईओ लेई जून ने आधिकारिक तौर पर ग्लोबल मार्केट में इस हैंडसेट के लॉन्च की पुष्टि की है।
इसके आलावा उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर घोषणा की कि Xiaomi Mix Flip को सितंबर में वैश्विक बाजार में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि, इसकी सटीक लॉन्च डेट कंपनी ने नहीं बताई है, तो चलिए इस फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में जानते है।
Xiaomi Mix Flip Specifications
Xiaomi Mix Flip Display
Xiaomi MIX Flip में 6.86 इंच फोल्डेबल OLED TCL C8+ LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इस पर FHD+ 2912 x 1224 का पिक्सल रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट का सपोर्ट भी मिलता है।
इसके आलावा कंपनी ने इस फ़ोन में 4.01 इंच का बड़ा OLED TCL C8+ कवर डिस्प्ले है। साथ ही इस पर 1392 x 1208 का पिक्सल रिजॉल्यूशन, 120Hz रिफ्रेश रेट, 2500निट्स अधिकतम ब्राइटनेस, 2160Hz PWM डिमिंग और Xiaomi Dragon क्रिस्टल ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है।
Xiaomi Mix Flip Processor
अच्छे प्रोसेसिंग के लिए इस डिवाइस में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट, 3500mm² 3D VC लिक्विड कूलिंग सिस्टम दिया जायेगा।
Xiaomi Mix Flip Camera
कैमरा फीचर्स की बात करे तो इस फोन के रियर में 50MP OmniVision 800 लेंस OIS सपोर्ट के साथ मौजूद है। इसे 50MP के OV60A4 टेलीफोटो, 2x जूम और OIS वाले लेंस के साथ जोड़ा गया है। वहीं, फ्रंट में 32MP का सोनी IMX816 कैमरा सेंसर भी दिया है।
Xiaomi Mix Flip Battery
पवार बैकअप के लिए इस फ़ोन में 4,780mAh बैटरी के साथ 67W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है।
Xiaomi Mix Flip Price in India
अब बात आती है इस फोल्डेबल स्मार्टफोन की कीमत की तो कंपनी 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वेरिएंट कीमत CNY 5,999 लगभग 69,000 रुपये, 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कयामत CNY 6,499 लगभग 74800 रुपये और 16GB RAM +1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 7,299 लगभग 84,000 रूपए रखा गया है।