Mahindra Thar 4×4 Price: ऑटो मोटर्स कंपनी महिंद्रा कंपनी ने पिछले साल अगस्त के महीने में एक नई SUV को भारतीय ऑटो मार्केट में लांच किया है, जिसका नाम “Mahindra Thar 4×4” रखा गया है। यह SUV दमदार फीचर्स और बेहतरीन लुक के साथ लोगो को अपना दीवाना बना रही है। ऐसी में आज हम आपको महिंद्रा के इस SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में बताने जा रहे है, तो चलिए जानते है।
Mahindra Thar 4×4 के डिजाइन
महिंद्रा थार रॉक्स में थार फैमिली का कोर डीएनए बरकरार है। लेकिन इसमें नए छह-स्लैट ग्रिल, सी-आकार वाले डीआरएल के साथ गोल एलईडी हेडलाइट्स और बंपर में इंटीग्रेटेड फॉग लाइट्स सहित अलग-अलग खास बदलाव देखने को मिलते हैं। थार 3-डोर वर्जन की तरह इंडिकेटर फ्रंट फेंडर में इंटीग्रेटेड हैं। जबकि 5-डोर मॉडल में अब नए अलॉय व्हील दिए गए हैं।
Mahindra Thar 4×4 के इंजन और पावर
इंजन की बात करें Thar Roxx 4×4 में 2.2-लीटर mHawk डीजल इंजन मिलेगा। इसका मैनुअल वेरिएंट वाला इंजन 150 bhp और 330 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। जबकि इसके 4×4 ऑटोमैटिक वेरिएंट 172 bhp और 370 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसमें महिंद्रा का 4XPLOR सिस्टम दिया गया है, जिससे इलेक्ट्रॉनिक लॉकिंग डिफरेंशियल और टेरेन मोड मिलते हैं।
Mahindra Thar 4×4 के अन्य फीचर्स
इसमें पैनोरैमिक सनरूफ, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, हरमन कार्डन साउंड सिस्टम और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम शामिल है। और यह ऑटोमेकर के एड्रेनोक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। थार रॉक्स में ADAS दिया गया है, जिसके जरिए कई एडवांस्ड ड्राइविंग असिस्टेंस फीचर्स भी मिलते हैं।
Mahindra Thar 4×4 के कीमत और वेरिएंट
महिंद्रा ने अपने इस SUV के बेस मॉडल की कीमत 11.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है, जो कि विभिन्न वेरिएंट्स के आधार पर बढ़ती है। सबसे महंगा वेरिएंट, “थार AX7L डीजल AT 4WD” की कीमत ₹22.49 लाख (एक्स-शोरूम) रखी गई हैं। Mahindra Thar 4×4 के वैरियंट और उसकी कीमत निम्नलिखित हैं।
- Thar AX (O) Hard Top Diesel MT 4WD – ₹14.85 लाख
- Thar LX Convertible Top Diesel AT 4WD – ₹17.15 लाख
- Thar LX Hard Top Diesel AT 4WD – ₹17.20 लाख
- Thar ROXX 4X4 – ₹18.79 लाख से ₹22.49 लाख