Mahindra XUV 3XO: सस्ते में घर लाएं Mahindra की ये SUV, जो फीचर्स के साथ माइलेज भी देती है लाजवाब!

Mahindra ने अपनी सबसे किफायती SUV के रूप में XUV 3X0 को सस्ते दामों में उपलब्ध कराई है। इंडियन मार्केट में Tata Nexon, Kia Seltos और Hyundai Venue जैसी कारों को टक्कर देने वाली इस SUV ने....

Mahindra XUV 3XO: ऑटो मोटर्स की ब्रांड कंपनी Mahindra ने अपनी सबसे किफायती SUV के रूप में XUV 3X0 को सस्ते दामों में उपलब्ध कराई है। इंडियन मार्केट में Tata Nexon, Kia Seltos और Hyundai Venue जैसी कारों को टक्कर देने वाली इस SUV ने 2024 के दिसंबर माह में अपने पिछले आंकड़े के मुकाबले लगभग दोगुनी बिक्री की है, तो चलिए Mahindra के इस SUV के फीचर्स और कीमत के बारे में जानते है। 

Mahindra XUV 3XO में क्या है खास 

दरअसल, कंपनी ने Mahindra XUV 3XO कार के अपडेटेड फीचर्स में 10.25 का बड़ा Infotainment System, Surround Sound Speakers, Adrenox, Apple Car Play/Android Auto, Ventilated Front सीट, वायरलेस phone चार्जर, ऑटोमेटिक हेडलैंप के साथ में साथ स्पीकर को शामिल किया है, जिसके साथ में जबरदस्त सेल भी देखने को मिल रहा है। Mahindra की ये SUV इंडियन मार्केट में सस्ते दामों में उपलब्ध है।  

Mahindra XUV 3XO के इंजन और पावर 

बात करें इस SUV की इंजन और पवार की तो इसमें कस्टमर को 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 110 bhp की शक्ति और 200 Nm प्रोड्यूस करता है, वहीं 1.2-लीटर TGDi पेट्रोल यूनिट 128.7 bhp के साथ 230 Nm प्रोड्यूस करने में सक्षम है। साथ ही इसमें दिया गया डीजल पावरट्रेन 115 बीएचपी और 300 एनएम प्रदान करता है।

Mahindra XUV 3XO के सेफ्टी फीचर्स 

सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो यह एसयूवी 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ 6 एयरबैग, तीन-पॉइंट सीटबेल्ट, 360-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा, सभी पहियों के लिए डिस्क ब्रेक, हिल होल्ड असिस्ट, ESC और ADAS सेफ्टी से लैस है।

Mahindra XUV 3XO के अन्य फीचर्स 

कंपनी ने इस महिंद्रा XUV 3XO EV को एक इलेक्ट्रिक वर्शन में भी लॉन्च किया जाएगा। इसमें 34.5 kWh की बैटरी पैक होगी, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 375-400 किलोमीटर की रेंज देने का दावा करती है। इस इलेक्ट्रिक SUV में DC फास्ट चार्जिंग का बेस्ट ऑप्शन साबित होगा, जिससे चार्जिंग करने के समय में भी काफी कटौती किया गया है। महिंद्रा की यह SUV रोजाना इस्तेमाल करने के लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा।  

Mahindra XUV 3XO पर मिल रहा जबरदस्त ऑफर 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, सबसे कम दाम में उपलब्ध महिंद्रा की इस 5-सीटर एसयूवी को पिछले साल दिसंबर 2024 में कुल 7,000 नए ग्राहकों ने खरीदा। वहीं, साल 2023 के दिसंबर माह में इसकी मात्र 3,550 यूनिट ही बिकी। इस तरह एक्सयूवी 3एक्सओ ने सेल में 97 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी हासिल की है, जो लगभग दोगुना आंकड़ा है।

बात करें इसकी ऑफर कीमत की तो कस्टमर इस SUV को 7.79 लाख रुपये की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते हैं। वहीं, इसका टॉप स्पेक वेरिएंट 15.49 लाख रुपये एक्स शोरूम कीमत पर खरीद सकते है। आप इसे कुल 9 वेरिएंट और 3 इंजन ऑप्शन के साथ ऑटोमैटिक और मैनुअल गियरबॉक्स में खरीद सकते हैं।


Leave a Comment

Whatsapp ग्रुप