Top 5 Phones Under 15000 in 2025: अगर आप भी काफी वक्त से एक नया फोन खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट काफी कम है तो आज हम आपको 15 हजार के बजट में आने वाले Top 5 बेहतरीन स्मार्टफोन्स के बारे में बताने जा रहे है, जिसके बारे में जानकर आप अपने अनुसार बेस्ट फ़ोन को खरीद सकते है। तो चलिए एक-एक करके उन स्मार्टफोन के बारे में जानते है।
Top 5 Phones Under 15,000 in 2025
1. iQOO Z9x
iQoo Z9x 5G स्मार्टफोन में ऑक्टाकोर 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन 1 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग के लिए बेस्ट है। इस फोन में 8GB LPDDR4X रैम दी गई है, जिसके साथ 256GB UFS 2.2 स्टोरेज दिया गया है। फोन एंड्रॉइड 14 बेस्ड Funtouch OS 14 आउट ऑफ द बॉक्स पर काम करता है।

इस फोन में 6.72 इंच फुल एचडीप्लस एलसीडी डिस्प्ले पैनल दिया गया है। यह फ़ोन 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 6000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो 44W फ्लैश चार्ज सपोर्ट के साथ आती है। इसके आलावा फोन के रियर में 50MP का रियर कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर दिया गया है।
Sr no. | Feature | Specification |
1. | General (सामान्य) | Android v14 |
2. | Display (डिस्प्ले) | 6.72 inches, 1080 x 2408 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
3. | Camera (कैमरा) | 50 MP + 2 MP Dual Rear & 8 MP Front Camera |
4. | Technical (तकनिकी) | Snapdragon 6 Gen1, Octa Core, 2.2 GHz Processor |
5. | Connectivity (कनेक्टिविटी) | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi |
6. | Battery (बैटरी) | 6000 mAh Battery with 44W Fast Charging |
5. | Storage (स्टोरेज) | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
2. Infinix Hot 50 5G
Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन के फीचर्स की बात करें तो इसमें 6.7 इंच की एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जो कि 720 x 1,600 पिक्सल रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इसे पावरफुल octa-core MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिया गया है।
Infinix Hot 50 5G स्मार्टफोन में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48MP IMX582 प्राइमरी सेंसर दिया गया है, जबकि एक डेप्थ सेंसर मौजूद है। वहीं पावर बैकअप के लिए 5,000mAh की बैटरी के साथ 18W का वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है।

Sr no. | Feature | Specification |
1. | General (सामान्य) | Android v14 |
2. | Display (डिस्प्ले) | 6.7 inches, 720 x 1600 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
3. | Camera (कैमरा) | 48 MP + Depth Sensor Dual Rear & 8 MP Front Camera |
4. | Technical (तकनिकी) | Dimensity 6300, Octa Core, 2.4 GHz Processor |
5. | Connectivity (कनेक्टिविटी) | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi |
6. | Battery (बैटरी) | 5000 mAh Battery with 18W Fast Charging |
5. | Storage (स्टोरेज) | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
3. Xiaomi Redmi 13 5G
Redmi Note 13 5G में 6.67 इंच FHD+ pOLED डिस्प्ले दिया गया है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है और 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। इसके आलावा फोन में 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 33W फास्ट चार्जिंग है।

तगड़े प्रोसेसर के लिए इस फोन में MediaTek Dimensity 6080 चिपसेट दिया गया है, जो गेमिंग के लिए काफी परफेक्ट है। यह 5G को सपोर्ट करता है और ऑक्टाकोर कंफिग्रेशन में आता है। फोन में 12GB तक रैम दी गई है। इसमें 256GB तक ऑनबोर्ड स्टोरेज भी देखने को मिलता है।
Sr no. | Feature | Specification |
1. | General (सामान्य) | Android v14 |
2. | Display (डिस्प्ले) | 6.79 inches, 1080 x 2460 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
3. | Camera (कैमरा) | 108 MP + Macro Dual Rear & 13 MP Front Camera |
4. | Technical (तकनिकी) | Snapdragon 4 Gen 2 AE, Octa Core, 2.3 GHz Processor |
5. | Connectivity (कनेक्टिविटी) | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, IR Blaster |
6. | Battery (बैटरी) | 5030 mAh Battery with 33W Fast Charging |
5. | Storage (स्टोरेज) | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
4. Realme Narzo N65 5G
realme Narzo N65 5G फोन 720 x 1604 पिक्सल रेजोल्यूशन वाली 6.67-इंच की एचडी डिस्प्ले पर लॉन्च हुआ है। यह पंच-होल स्टाइल वाली स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस फोन में MediaTek Dimensity 6300 5G आक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है, जो गेमिंग के लिए काफी बेस्ट है।
पावर बैकअप के लिए रियलमी नारज़ो एन65 5जी फोन 5,000mAh Battery सपोर्ट करता है। वहीं बैटरी को तेजी से चार्ज करने के लिए स्मार्टफोन में 15W फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है।

Sr no. | Feature | Specification |
1. | General (सामान्य) | Android v14 |
2. | Display (डिस्प्ले) | 6.67 inches, 720 x 1604 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
3. | Camera (कैमरा) | 50 MP Dual Rear & 8 MP Front Camera |
4. | Technical (तकनिकी) | Dimensity 6300, Octa Core, 2.4 GHz Processor |
5. | Connectivity (कनेक्टिविटी) | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Vo5G, Wi-Fi |
6. | Battery (बैटरी) | 5000 mAh Battery with 15W Fast Charging |
5. | Storage (स्टोरेज) | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
5. Tecno Pova 6 Neo
Tecno Pova 6 Neo 5G फ़ोन में 6.67 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन मीडियाटेक डाइमेंशन 6300 चिपसेट के साथ आता है। इसमें 8GB तक रैम सपोर्ट मिलता है। साथ ही वर्चुअल रैम सपोर्ट दिया गया है। इसकी मदद से रैम को 16GB तक बढ़ाया जा सकेगा। फोन के स्टोरेज को माइक्रोएसडी की मदद से 1TB तक बढ़ा पाएंगे।

कैमरा फीचर्स की बात करें तो इस फ़ोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया है, जिसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक वाला दूसरा लेंस मिलता है। इस कैमरा में 3X Lossless इन सेंसर जूम की सुविधा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मोबाइल में 8MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Sr no. | Feature | Specification |
1. | General (सामान्य) | Android v14 |
2. | Display (डिस्प्ले) | 6.67 inches, 720 x 1600 px, 120 Hz Display with Punch Hole |
3. | Camera (कैमरा) | 108 MP + 2 MP Dual Rear & 8 MP Front Camera |
4. | Technical (तकनिकी) | Dimensity 6300, Octa Core, 2.4 GHz Processor |
5. | Connectivity (कनेक्टिविटी) | Dual Sim, 3G, 4G, 5G, VoLTE, Wi-Fi, NFC, IR Blaster |
6. | Battery (बैटरी) | 5000 mAh Battery with 18W Fast Charging |
5. | Storage (स्टोरेज) | 8 GB RAM, 128 GB inbuilt |
ये भी पढ़े ! Motorola G64 5G पर 15 हज़ार का बंपर ऑफर, कन्फर्म हुई डील !